बिन्दुखत्ता प्रकरण में ब्राह्मण एकजुट
बिन्दुखत्ता प्रकरण में ब्राह्मण एकजुट

बिन्दुखत्ता प्रकरण में ब्राह्मण एकजुट

हल्द्वानी, 24 अगस्त (हि.स.)। ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश कार्यालय बसंत बिहार मुखानी में सोमवार को बिन्दुखत्ता प्रकरण पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आगे की रणनीति तैयार की। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन के कार्रवाई न करने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इसका सारा खर्च महासभा वहन करेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बिन्दुखत्ता के राजीव नगर में भूमि विवाद पर दो पक्षों के बीच टकराव हुआ था। इसकी जांच सीओ लालकुआं कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in