बलिदान दिवस पर स्वामी श्रद्धानंद को दी श्रद्धांजलि
बलिदान दिवस पर स्वामी श्रद्धानंद को दी श्रद्धांजलि

बलिदान दिवस पर स्वामी श्रद्धानंद को दी श्रद्धांजलि

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में किया गया यज्ञ हरिद्वार, 24 दिसम्बर (हि.स.)। स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में यज्ञ किया गया। इस मौके पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश, डाॅ. दीनानाथ शर्मा, मुख्यध्ष्ठिाता एवं कनसंर्ड अथॉरिटी गुरुकुल कांगड़ी, डाॅ. नवनीत परमार सहायक मुख्यधिष्ठाता, डा. विजेन्द्र शास्त्री आदि ने डाॅ. योगेश शास्त्री के ब्रह्मतत्व में आयोजित यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के पश्चात सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कुलपताका का आरोहण किया। इस मौके पर स्वामी आर्यवेश ने स्वामी श्रद्धानंद की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को संकल्प बनाकर कार्य करने की शपथ दिलवाई। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर वर्ग तथा जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा हरिद्वार के पदाधिकारियों ने स्वामी श्रद्धानंद चौक पर उनकी प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आर्यवेश ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने अपना सर्वस्व समर्पित करके राष्ट्र को जो दिशा दी है, आज पुनः उस पर चलने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मुख्याध्ष्ठिाता डाॅ. दीनानाथ शर्मा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का यह तप हमें त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। स्वामी श्रद्धानंद ने अपना सर्वस्व समर्पित करके यह स्थान बनाया था। हमें सदैव इसकी रक्षा करनी चाहिए और उनके पथ पर चलना चाहिए यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर लोकेश शास्त्री के निर्देशन में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों को स्वामी आर्यवेश ने प्रमाण पत्रों का वितरण किया। गुरुकुल के प्रधनाचार्य डाॅ. विजेन्द्र शास्त्री ने स्वामी श्रद्धानंद के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। अन्त में सहायक मुख्याधिष्ठाता डाॅ. नवनीत परमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश शास्त्री ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in