पौड़ीः गढ़वाल मंडल मुख्यालय में तीसरी आंख 6 माह से बंद
पौड़ीः गढ़वाल मंडल मुख्यालय में तीसरी आंख 6 माह से बंद

पौड़ीः गढ़वाल मंडल मुख्यालय में तीसरी आंख 6 माह से बंद

- विधायक निधि से शहर क्षेत्र में लगे थे 11 सीसीटीवी कैमरे, 6 महीने से सभी कैमरे पड़े हैं बंद पौड़ी, 24 सितम्बर (हि.स.)। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे करीब 6 माह से बंद हैं। ये कैमरे विधायक निधि से लगाए गए हैं। खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए न तो पालिका प्रशासन और न ही पुलिस प्रशासन कोई पहल कर रहा है, जिसका खमियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। वर्ष 2016 में विधायक निधि से शहर क्षेत्र में 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनका कंट्रोल रूम कोतवाली में बनाया गया था। करीब डेढ़ वर्ष तक इन कैमरों ने सही तरीके से कार्य किया लेकिन उसके बाद एक एक कर सभी कैमरे खराब हो गए। पिछले 6 माह से सभी कैमरे बंद पड़े हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे शहर के चुनिंदा स्थानों पर लगाए गए थे, जिससे पुलिस को शहर की गतिविधियों पर नजर रखने में काफी सहूलियत होती थी। कैमरे खराब होने का अधिक नुकसान पुलिस को ही हुआ है। इसके बावजूद इन कैमरों को ठीक कराने में पुलिस भी दिलचस्पी नहीं ले रही है। स्थानीय निवासी महेश प्रसाद और गोकर्ण सिंह आदि ने कहा कि कैमरों को ठीक किए जाने के लिए कई बार पुलिस व पालिका प्रशासन से मौखिक रूप से शिकायत भी की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उधर, पौड़ी की एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की जानकारी है। इन्हें ठीक कराए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रयास रहेगा कि जल्द ही कैमरे ठीक करा लिये जाएं। हिन्दुस्थान समाचार/राज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in