पूर्व विधायक भीम लाल का पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप
पूर्व विधायक भीम लाल का पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

पूर्व विधायक भीम लाल का पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

नई टिहरी, 07 अगस्त (हि.स.)। पूर्व विधायक धनी लाल आर्य शुक्रवार दोपहर बाद जमानत पर रिहा हो गए। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जनता की मांगों को उठाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वह तीन दिन से जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे। गुरुवार देररात पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ उठा लिया था। इसके बाद पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित वकील शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, ममता उनियाल, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार आदि ने सभी को जमानत पर रिहा कराया। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार सामंतशाही सोच को द्योतक है। प्रशासन को बातचीत कर पूर्व विधायक की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जिस अस्थायी जेल में पूर्व विधायक को रखा गया, वह स्थान एक तरह से यातनास्थल जैसा है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, सुरेंद्र सिंह रावत, कुंवर सिंह, भरत लाल, देव सिंह बिष्ट , विक्रम लाल और अरुणादय सिंह नेगी आदि मौजुद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in