पूर्व विधायक ग्रामीणों को कर रहे हैं गुमराह: अमजद हुसैन
पूर्व विधायक ग्रामीणों को कर रहे हैं गुमराह: अमजद हुसैन

पूर्व विधायक ग्रामीणों को कर रहे हैं गुमराह: अमजद हुसैन

टनकपुर (चंपावत), 26 अगस्त (हि.स.)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बुधवार को हुसैन ने बताया कि बनबसा के भैंसाझाला क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण केंद्र सरकार द्वारा कराया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र के लोग बरसों बाद विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। लेकिन पूर्व विधायक लोगों को गुमराह कर कार्य का विरोध कराया जा रहा है। हुसैन ने कहा कि पूर्व विधायक ऐसा करके केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर क्षेत्र में एक ईंट तक नहीं लगाई। हुसैन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग बनने से सीमांत क्षेऋ भैंसाझाला और आसपास क्षेत्र में उन्नति होगी। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास का ध्यान नहीं दिया और आज जब वहां के लोगों में विकास की आस जगी है तो वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। वह केवल चुनाव नजदीक देखते हुए अपनी जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र की जनता उनकी मंशा को भली भांति जानती है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in