पुस्तकालय तोड़ने के प्रस्ताव का विरोध
पुस्तकालय तोड़ने के प्रस्ताव का विरोध

पुस्तकालय तोड़ने के प्रस्ताव का विरोध

हल्द्वानी, 12 जुलाई (हि.स.)। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में हल्द्वानी तहसील के बगल में स्थित पुस्तकालय को तोड़ कर शॉपिंग माल बनाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुस्तकालय के बाहर धरना दिया। इन लोगों ने कहा कि ये पुस्तकालय पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की निशानी है। अगर पुस्तकालय तोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मो. सालिम, नाजिम अंसारी, दीपक बिष्ट, राहुल बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह फर्शवान, देवेन्द्र धोनी, रवि नेगी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in