पर्वतीय राज्य की अवधारण अधूरी: कांग्रेस
पर्वतीय राज्य की अवधारण अधूरी: कांग्रेस

पर्वतीय राज्य की अवधारण अधूरी: कांग्रेस

चंपावत, 09 नवम्बर (हि.स.)। राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस अवराधारणा को लेकर अलग पर्वतीय राज्य बनाया गया था, वह आज भी पूरी नहीं हो सकी है। आंदोलनकारियों का सपना अभी अधूरा है। गोष्ठी के दौरान राज्य आंदोलन के दौरान शहीद आंदोलनकारियों को भी याद किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने की। संचालन जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, हरीश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, नरेंद्र बोहरा, प्रकाश माहरा, मयूख चौधरी, विपिन जोशी, विनोद बड़ेला, प्रत्यूष वर्मा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी/ मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in