पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बड़ोनी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 23 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धाजलि अर्पित की है। बुधवार शाम यहां जारी अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के आन्दोलन में बडोनी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह उत्तराखंड के सच्चे हितैषी थे। राज्य की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय भी स्व. बडोनी को जाता है। स्व. बडोनी को उनके त्याग एव बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्वतीय गांधी और उत्तराखंड आन्दोलन के प्रणेता इन्द्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका स्मरण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में बडोनी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिया जाता है। इन्द्रमणि बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार थे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए उनकी संकल्पनाओं एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in