पंतजलि की चिकित्सकीय सेवा सर्वश्रेष्ठ मानव सेवाः चाउना
पंतजलि की चिकित्सकीय सेवा सर्वश्रेष्ठ मानव सेवाः चाउना

पंतजलि की चिकित्सकीय सेवा सर्वश्रेष्ठ मानव सेवाः चाउना

हरिद्वार, 19 अक्टूबर (हि.स.)। अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चाउना मेन पतंजलि योगपीठ पहुंचे। पतंजलि पहुंचने पर आचार्य बालकृष्ण ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने पतंजलि योगपीठ के विविध प्रकल्पों का भ्रमण कर भावी योजनाओं की जानकारी ली। चाउना ने पतंजलि द्वारा जनसेवार्थ संचालित शिक्षण संस्थान पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज, पतंजलि विश्वविद्यालय, आचार्यकुलम, पतंजलि गुरुकुलम् आदि की सराहना की। उन्होंने पंतजलि की चिकित्सकीय सेवाओं को सर्वश्रेष्ठ मानव सेवा कहा। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से अरुणाचल में पतंजलि की सेवाओं को विस्तार देने का आग्रह किया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद को प्रामाणिक औषधि का दर्जा दिलाना पतंजलि के मुख्य उद्देश्य में शामिल है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश जड़ी-बूटियों का प्रदेश है। वहां आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार की अपार संभावनाएं हैं। पतंजलि अरुणाचल प्रदेश के लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। भविष्य में इन सेवाओं को और विस्तार देने की योजना है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in