नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की भगवान तिरुपति की पूजा-अर्चना
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की भगवान तिरुपति की पूजा-अर्चना

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की भगवान तिरुपति की पूजा-अर्चना

ऋषिकेश, 17 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला देहरादून की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के चलते ऋषिकेश स्थित तिरुपति बालाजी के मंदिर में भगवान तिरुपति जी की पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। गुरुवार को इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए भी धन्यवाद प्रेषित किया। उत्तराखण्ड सरकार के राज्य मंत्री भगत राम कोठारी और नगर निगम की प्रथम महिला महापौर अनिता ममगांंई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों से देश का मान समूचे विश्व में बढ़ा है, मोदी जैसी महान शख्शियत के इस दायित्व की पूर्ति से समूचे कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार हुआ है। मोदी के इस जन्मदिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र के निर्माण और उसके विकास हेतु हम सभी का सहभाग आवश्यक है। चाहे वो स्वच्छता हो, या राष्ट्र की समृद्धि हेतु हमारी उन्नत भावनाएं सभी का योगदान मोदी के दिव्य स्वप्न को पूर्ण करने में सहयोगी होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विचार और प्रगतिशील विचारों के द्योतक मोदी सम्पूर्ण विश्व मे हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता प्रदेश संयोजक नमामि गंगे, राजपाल ठाकुर पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष ,देवदत्त शर्मा, चेतन शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रदीप धस्माना,राम रतन रतूड़ी, सुग्रीव द्विवेदी, विवेक गोस्वामी, संदीप शास्त्री, रणवीर सिंह चिरन्जी लाल , मदन कोठारी, शरद तायल, हितेंद्र पंवार, महेशानंद धोण्डियाल, गोविंद जी, गौरव केथोला, रूपेश गुप्ता, किशन मण्डल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र वर्मा, रमेश अरोरा,परीक्षित मेहरा, पवन शर्मा, हैप्पी सेमवाल, अक्षय खैरवाल,नरेंद्र मैनी, प्रदीप हलदर, सुरेश नेगी, संतोष पांडे, पंकज पोखरियाल, अजय कुमार, राजेश गौत्तम,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in