धर्म के मार्ग पर चलने से होती है परमात्मा की प्राप्तिः अयोध्याचार्य
धर्म के मार्ग पर चलने से होती है परमात्मा की प्राप्तिः अयोध्याचार्य

धर्म के मार्ग पर चलने से होती है परमात्मा की प्राप्तिः अयोध्याचार्य

हरिद्वार, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा है कि धर्म के मार्ग पर अग्रसर होकर ही व्यक्ति परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों से देश में ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने यह बात भूपतवाला स्थित नरसिंह धाम यज्ञशाला में 51 ब्राह्मणों द्वारा विश्व शांति के लिए आयोजित यज्ञ में सम्मिलित श्रद्धालुओं से कही। स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों को सत्य प्रयोजन के लिए संगठित करना ही यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत विष्णुदास, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ऋषिष्वरानंद, स्वामी शेषनारायणाचार्य, महंत विष्णुदास, महंत अरूणदास, महंत सूरजदास, महंत दुर्गादास, महंत सुमितदास, स्वामी केशवानंद, निरंजन स्वामी, महंत प्रेमदास, महंत रघुवीर दास, साध्वी विजय लक्ष्मी, साध्वी वैष्णवी जयश्री, महंत जानकीदास, महंत वीरेश्वर दातार आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in