देसंविवि के डॉ. गुरुवेन्द्र दम्पति की पुस्तक का विमोचन

देसंविवि के डॉ. गुरुवेन्द्र दम्पति की पुस्तक का विमोचन
देसंविवि के डॉ. गुरुवेन्द्र दम्पति की पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार, 08 सितम्बर (हि.स.)। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने योग विभाग के डॉ. अमृतलाल गुरुवेन्द्र एवं डॉ. गायत्री गुरुवेन्द्र की पुस्तक योगाऽमृत एवं मंत्र महाविज्ञान का विमोचन किया। योगाऽमृत पुस्तक नेट, जेआरएफ पीएचडी के अलावा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए मददगार होगी। मंत्रमहाविज्ञान पुस्तक में मंत्रयोग का आध्यात्मिक व वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया है। वर्तमान समय में मंत्र के सही विज्ञान की आवश्यकता पर बल देते हुए इस पुस्तक की रचना की गयी है। कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या, कुलपति, प्रतिकुलपति ने डॉ. गुरुवेन्द्र दम्पति को पुस्तक लिखने पर शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in