देवस्थानम् बोर्ड ने थपलियाल के निधन पर जताया शोक
देवस्थानम् बोर्ड ने थपलियाल के निधन पर जताया शोक

देवस्थानम् बोर्ड ने थपलियाल के निधन पर जताया शोक

गोपेश्वर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के निधन पर देवस्थानम् बोर्ड ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व मंत्री/उपाध्यक्ष देवस्थानम् बोर्ड सतपाल महाराज, देवस्थानम् बोर्ड के सदस्य व बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, देवस्थानम् बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह आदि ने थपलियाल के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया ने बताया कि देवस्थानम् बोर्ड के बदरीनाथ, केदारनाथ, जोशीमठ, उखीमठ, देहरादून- ऋषिकेश सहित सभी कार्यालयों में शोक सभा हुई। दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in