देवस्थानम् बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने करवाया मुंडन
देवस्थानम् बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने करवाया मुंडन

देवस्थानम् बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने करवाया मुंडन

केदारनाथ मास्टर प्लान और देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर पुरोहितों का क्रमिक अनशन जारी रुद्रप्रयाग, 13 अगस्त (हि.स.)। देवस्थानम बोर्ड और केदारनाथ मास्टर प्लान के विरोध में तीन महीने से आंदोलनरत केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गुरुवार को अपना मुंडन करवाया और चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही देवस्थानम बोर्ड को समाप्त नहीं करती है तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा। दरअसल, बद्री-केदार मंदिर समिति को भंग करके देव स्थानम बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड का गठन होने से तीर्थ पुरोहित नाराज हैं और आंदोलन कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों की मांग है कि सरकार दोबारा से बद्री-केदार मंदिर समिति को अस्तित्व में लाये और तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में लिये बिना उनके भवनों के साथ छेड़छाड़ न की जाये। इसके अलावा केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित केदारनाथ धाम में लागू केदारनाथ मास्टर प्लान का विरोध कर रहे हैं। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित नवीन बगवाड़ी ने मुंडन करवाने के बाद कहा कि देवस्थानम बोर्ड और केदारनाथ मास्टर प्लान का चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों का विरोध है। इसके बावजूद इसे जबरन लागू किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, संतोष त्रिवेदी, रमाकांत सेमवाल सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित डिमरी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in