दिव्यांगजनों की सेवा ही ईश्वर की सेवाः राज्यपाल
दिव्यांगजनों की सेवा ही ईश्वर की सेवाः राज्यपाल

दिव्यांगजनों की सेवा ही ईश्वर की सेवाः राज्यपाल

देहरादून, 16 सितम्बर (हि.स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सेवा है। हमें दिव्यांगजनों की संवेदनाओं को समझना चाहिए। सभी लोगों को दिव्यांजनों की मदद व सेवा के लिए आगे आना चाहिए। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को देहरादून के शहीद दुर्गामल्ल पार्क, गढ़ी कैंट में निर्धन वर्ग के दिव्यांगजनों को व्हील चेयर वितरित की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित किया गया । राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सभी लोगों को दिव्यांगजनों को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि कोरोना को हराने के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इस अवसर पर मसूरी के विधायक गणेश जोशी, छावनी परिषद देहरादून की मुख्य अधिशासी अधिकारी सुश्री तनु जैन, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण समिति के निदेशक डॉ. हिमांशु दास व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in