तीर्थ पुरोहितों ने किया देवस्थानम् बोर्ड का पिंडदान
तीर्थ पुरोहितों ने किया देवस्थानम् बोर्ड का पिंडदान

तीर्थ पुरोहितों ने किया देवस्थानम् बोर्ड का पिंडदान

नई टिहरी, 5 सितम्बर (हि.स.)। देवस्थानम् बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने देवप्रयाग संगम तट पर सरकार और देवस्थानम् बोर्ड का सामूहिक पिंडदान किया। नाराज तीर्थ पुरोहितों ने सरकार पर हिंदू तीर्थों के प्रति भेदभावपूर्ण नीति का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। शनिवार को देवप्रयाग संगम तट पर बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के विरोध में पिंडदान किया। चारधाम तीर्थपुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल की अगुवाई में तीर्थपुराहित अलकनंदा भागीरथी संगम पर पहुंचे और देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हक-हकूकधारियों ने देवस्थानम् बोर्ड को उनके अधिकारों को खत्म करने की साजिश बताते हुए सामूहिक पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड को भंग करने की एक सूत्री मांग जब तक सरकार नहीं मानती, तब तक विरोध जारी रहेगा। महापंचायत अध्यक्ष कोटियाल ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड का चारों धामों के सभी तीर्थ पुरोहित लगातार विरोध कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी आवाज को अनसुना कर रही है। तीर्थ पुरोहित व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नेता अशोक टोडरिया ने कहा कि सरकार में अगर साहस है तो वह अन्य धर्म के किसी तीर्थ व उपासना स्थल के लिए कोई बोर्ड गठित कर देखे। इस मौके पर विपुल सवासेर, प्रमोद टोडरिया, माहिर सवासेर, भास्कर पुरोहित, राहुल कोटियाल, सोहन लाल ध्यानी, विनोद बडोला,नीरज पंत, दिनेश प्रयागवाल, जमुना डबराल, संतोष भट्ट, सत्यनाराण कोटियाल, शंकर जोशी, शांतिप्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in