तीर्थ पुरोहितों ने किया कन्हैया खेबडिया  का स्वागत
तीर्थ पुरोहितों ने किया कन्हैया खेबडिया का स्वागत

तीर्थ पुरोहितों ने किया कन्हैया खेबडिया का स्वागत

हरिद्वार, 09 नवम्बर (हि.स.)। हाल ही में मनोनीत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के उपाध्यक्ष कन्हैया खेबडिया का युवा तीर्थ पुरोहितों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। ज्वालापुर के मोहल्ला फिराहेडीयान स्थित पक्की टपरिया में आयोजित अभिनंदन समारोह में तीर्थ पुरोहित समाज और भाजपा से जुड़े युवाओं ने खेबडिया को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आशुतोष चक्रपाणि, कार्यक्रम संयोजक शगुन हनी, अंकुर पालीवाल, बाबूराम मिश्रा आदि पुरोहित समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता पंडित सुरेश पारवे व संचालन क्षितिज गौतम ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in