डॉ. आलोक अग्रवाल चिन्मय डिग्री कालेज के नए प्राचार्य
डॉ. आलोक अग्रवाल चिन्मय डिग्री कालेज के नए प्राचार्य

डॉ. आलोक अग्रवाल चिन्मय डिग्री कालेज के नए प्राचार्य

हरिद्वार, 18 सितम्बर (हि.स.)। चिन्मय डिग्री कॉलेज रानीपुर के सचिव इन्दु महरोत्रा के आदेश पर शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक डॉ. आलोक अग्रवाल ने प्राचार्य का पद ग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आलोक को मैनेजमेंट ने गंभीर आरोप लगाते हुए पद मुक्त कर दिया था। उन्होंने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया।वहां से निराशा हाथ लगी। इसके बाद शिक्षा सचिव ने भी पूर्व प्राचार्य आलोक को झटका देते हुए मैनेजमेंट के निर्णय का सही माना। शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक डॉ. आलोक अग्रवाल ने तीन वरिष्ठ अध्यापकों की कमेटी डॉ. मनीषा, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. आनन्द शंकर, राकेश चतुर्वेदी कार्यालय अधीक्षक व पुलिस बल के समक्ष वीडियो रिकॉर्डिंग कर पद ग्रहण किया। मैनेजमेंट ने पूर्व प्राचार्य आलोक कुमार से 14 सितम्बर को प्राचार्य पद का चार्ज देने के लिए कहा गया था। परन्तु उनके द्वारा कहा गया कि वह दो दिन बाद चार्ज देंगे। दो दिन बाद भी उन्होंने चार्ज नहीं दिया था। तब शुक्रवार को डॉ. आलोक अग्रवाल को प्राचार्य बनाने की प्रक्रिया पूरी गई है। शनिवार से परीक्षा भी प्रारंभ होने जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in