टनकपुर में सटोरिया गिरफ्तार
टनकपुर में सटोरिया गिरफ्तार

टनकपुर में सटोरिया गिरफ्तार

टनकपुर(चंपावत),08 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पूर्व भी पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया था। एसपी को टनकपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा सट्टा पर्ची लगाकर जुआ खेलने की जानकारी लगातार मिल रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस को प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस सटोरियों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने शारदा घाट से शेर मोहम्मद पुत्र स्व. जाने आलम निवासी वार्ड नंबर एक शारदा घाट को को सट्टा लगाकर जुआ खिलवाते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से 570 रुपये नगद व एक मोबाइल बरामद किया गया। उसके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in