चैम्पियन की वापसी पर 'आप' का तंज
चैम्पियन की वापसी पर 'आप' का तंज

चैम्पियन की वापसी पर 'आप' का तंज

देहरादून, 10 सितम्बर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनंद ने विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की वापसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वापसी कितनेे करोड़ में हुई है यह प्रदेश के मुखिया जनता को बताए। आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने यहां एक जारी बयान में कहा कि एक खबर के अनुसार चैंपियन की वापसी पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुुखिया से सवाल किया है। इससे जाहिर है कि चैंपियन की वापसी डबल इंजन सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। जो लोग अभी तक आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रहे थे कि आम आदमी पार्टी ने चैंपियन को कई करोड़ का ऑफर दिया है, जनता आज सवाल कर रही है कि आखिर चैंपियन को वापस लेने की क्या मजबूरी थी। आप प्रवक्ता ने कहा कि अब तो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी मुख्यमंत्री से सवाल कर रहा है कि आखिर क्या मजबूरी रही चैंपियन को वापस लेने की। अब साफ हो जाता है कि चैंपियन और मुख्यमंत्री के बीच कोई डील ही हुई होगी। इसकी खबर अभी तक भाजपा के केंद्रीय नेतृृत्व को भी नहीं है। रविंद्र आनंद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार न सिर्फ उत्तराखण्ड की जनता को गुमराह कर रही है। बल्की अपने केंद्रीय नेतृत्व को भी गुमराह कर रही है तो भला आम आदमी कैसे ऐसी धोखेबाज सरकार पर भरोसा करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in