चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर आप ने फूंका सरकार का पुतला
चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर आप ने फूंका सरकार का पुतला

चैम्पियन की भाजपा में वापसी पर आप ने फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार, 26 अगस्त (हि.स.)। भाजपा में विधायक कुंवर प्रणव सिंह की वापसी पर प्रदेश में आप द्वारा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है। बुधवार को इसी क्रम में आप कार्यकर्ताओं ने रुड़की में शहीद चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार और संगठन के खिलाफ गुस्सा जताते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। आप नेता राजू सिंह विराटिया ने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्रियों का जनता से कोई सरोकार नहीं है।वह सिर्फ सरकार में बैठकर जनता का शोषण और उन्हें अपमानित कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in