चंद्रभागा नदी से हटाए गए लोगों ने नगर निगम के विरोध में दिया धरना
चंद्रभागा नदी से हटाए गए लोगों ने नगर निगम के विरोध में दिया धरना

चंद्रभागा नदी से हटाए गए लोगों ने नगर निगम के विरोध में दिया धरना

ऋषिकेश, 07 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंद्रभागा नदी के किनारे से हटाए गए ,अतिक्रमण के दौरान झोपड़पट्टी वालों ने उन्हें अन्यत्र विस्थापित किए जाने की मांग को लेकर महिला शक्ति दल ने चंद्रभागा नदी में धरना दिया। बुधवार को महिला शक्ति दल के संरक्षक जयपाल जाटव के दिए गए धरने के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की पिछले 10 महीने से चंद्रभागा नदी किनारे भारत मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर बसे 150 परिवारों को नगर निगम व शासन प्रशासन द्वारा एनजीटी के नाम पर जबरन हटा दिया गया था लेकिन कोरोना महामारी के बाद भी हटाए गए परिवारों को अभी तक विस्थापित नहीं किया गया है। साथ ही चंद्रभागा में अन्य बसे लोगों को एक बार भी नहीं हटाया गया। जाटों ने कहा कि पूर्व सभासद द्वारा नगर निगम से सूचना के आधार पर मांगी गई सूचना में नगर निगम ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्हें एनजीटी के आदेश पर नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि इस सूचना के बाद नगर निगम इसका जवाब दे कि उन्हें किस आधार पर हटाया गया है। नगर निगम द्वारा हटाए गए लोगों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है । हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in