खोखा व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ दिया धरना
खोखा व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ दिया धरना

खोखा व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ दिया धरना

ऋषिकेश, 25 नवम्बर (हि.स.)। संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने बुधवार को अपनी 5 सूत्री मांग के मद्देनजर नगर निगम के विरुद्ध देहरादून चौराहे पर धरना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव ने कहा कि निगम दशकों से संयुक्त रोटेशन बस अड्डे पर खोखे लगाकर जीवनयापन करने वाले गरीब व्यापारियों को उजाड़ने पर आमादा है। उन्होंने मांग की है कि खोखाधारकों को हटाए जाने से पहले उन्हें पक्की दुकानें बनाकर दी जाएं। मालिकाना हक भी दिया जाए। दुकानों की धनराशि को कम किया जाए। बैंक ऋण वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाया जाए। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in