खेल-खेल में बच्चों को दी चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी
खेल-खेल में बच्चों को दी चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी

खेल-खेल में बच्चों को दी चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी

गोपेश्वर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। जोशीमठ विकास खंड के उर्गम घाटी के पिलखी गांव में सोमवार को स्वयंसेवी संस्था जनदेश की ओर से अंकुर बाल पंचायत के बच्चों को खेल-खेल में चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी के साथ की स्वच्छता और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। यह जानकारी जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाइन देखरेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 24 घंटे निशुल्क इमरजेंसी फोन आउट आउटरीच सेवा है। मुसीबत में फंसे बच्चे इसकी सहायता ले सकते हैं। कार्यक्रम में अंशुल नेगी, आस्था नेगी, दिव्यांशु, अर्पित, आयशा, आशुतोष, अंशिका, दीपशिखा, दीक्षा आदि ने प्रतिभाग किया। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in