कोरोनाः जय श्रीराम संस्था का सेवा अभियान जारी
कोरोनाः जय श्रीराम संस्था का सेवा अभियान जारी

कोरोनाः जय श्रीराम संस्था का सेवा अभियान जारी

हरिद्वार, 07 अगस्त (हि.स.)। कोरोना की वजह से मार्च में किए गए लॉकडाउन के बाद से अब तक जय श्रीराम संस्था का सेवा अभियान जारी है। संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं। संस्था ने शुक्रवार को सिडकुल के रावली महदूद, ब्रह्मपुरी, सलेमपुर में गरीब जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि सभी क्षेत्रों में भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन भोजन पकाने का इंतजाम है, उन्हें राशन किट दी जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक राशन किट का वितरण किया जा चुका है। कुछ परिवारों को राशन के साथ सब्जी भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर महामंत्री अनुराग गुप्ता, नितिश शर्मा, रॉकी शर्मा, राजू कश्यप, नितिन, सन्नी, शिवम पाठक, प्रशांत गुप्ता, शुभम नैय्यर, राकेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in