कैबिनेट मंत्री कौशिक पहुंचे धर्म बहन के घर, स्वागत
कैबिनेट मंत्री कौशिक पहुंचे धर्म बहन के घर, स्वागत

कैबिनेट मंत्री कौशिक पहुंचे धर्म बहन के घर, स्वागत

हरिद्वार, 07 अगस्त (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को उत्तरी हरिद्वार के वार्ड नंबर 4, बूथ नंबर 16 कैलाश गली में अपनी धर्म बहन बूथ महामंत्री नीलम गोस्वामी के घर पहुंचे। नीलम ने घर पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी धर्म बहन से किए हुए वादे को निभाया है। रक्षाबंधन पर घर आने का वादा किया था, लेकिन समयाभाव के चलते नहीं आ सके। कौशिक ने कहा कि नीलम गोस्वामी भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं। नीलम गोस्वामी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के उनके घर आने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। कैबिनेट मंत्री ने अपने भाई होने का फर्ज निभाया है। वह भी बहन का दायित्व पूरी जिम्मेदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर आनंद गोस्वामी, दीपांशु विद्यार्थी, वार्ड अध्यक्ष विनोद गिरी ,ललित सचदेवा, विनीत शर्मा, आलोक शर्मा,सनी राणा, विकास शर्मा, विमल त्यागी,नीरज पाल, बॉबी बंसल,मुकुल झा,सतीश, तेजपाल गिरी, ज्योति गिरी, दिव्या, रिखी, पुष्पा गिरी, निशु सैनी, गीता यादव, रजनी गिरी, अंकिता मल्होत्रा, वंशिका गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in