केपी उनियाल के निधन पर जताया शोक
केपी उनियाल के निधन पर जताया शोक

केपी उनियाल के निधन पर जताया शोक

देहरादून, 10 अक्टूबर (हि.स.)। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने राज्य निर्माण आंदोलनकारी नेता केपी उनियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने अपना वरिष्ठ और महत्वपूर्ण साथी खो दिया है। समिति की केंद्रीय शाखा के अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट , अभियान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सरिता नेगी, डॉ. विजेंद्र पोखरियाल अनिल जोशी, अमर सिंह एहितान, महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संयोजक पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल और मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह लिंगवाल ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in