केआरएल की हुई छुट्टी, सुमित्रा स्वंयसेवी संस्था उठाएगी कूड़ा
केआरएल की हुई छुट्टी, सुमित्रा स्वंयसेवी संस्था उठाएगी कूड़ा

केआरएल की हुई छुट्टी, सुमित्रा स्वंयसेवी संस्था उठाएगी कूड़ा

हरिद्वार, 14 दिसम्बर (हि.स.)। शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाली केआरएस कम्पनी की नगर निगम ने छुट्टी कर दी है। सफाई का जिम्मा अब सुमित्रा स्वंय सहायता समूह को सौंपा गया है। एक सप्ताह से केआरएल हड़ताल पर थी। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गयी थी। केआरएस कम्पनी का आरोप था कि निगम उसका भुगतान नहीं कर रहा है। निगम का आरोप था कि केआरएल उसके वाहनों को प्रयोग करने के बाद भी शहर से कूड़ा नहीं उठा रही है। सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर निगम प्रशासन ने केआरएल कम्पनी पर जुर्माना भी लगाया था। विगत एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण जिलाधिकारी ने सफाई के लिए नया टेंडर करने काआदेश दिया था। चूंकि नए टेंडर की प्रक्रिया में समय अधिक लगता है। ऐसे में नया टेंडर होने तक सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सुमित्रा स्वंयसेवी संस्था को दी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in