किशोर उपाध्याय की नए जिलों के सृजन की मांग
किशोर उपाध्याय की नए जिलों के सृजन की मांग

किशोर उपाध्याय की नए जिलों के सृजन की मांग

नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य की विषम भौगौलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए नए जिलों के सृजन की मांग करते हुए विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 100, लोकसभा सीटों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 और राज्यसभा की पांच सीटें करने पर जोर दिया है। इस बारे में उपाध्याय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखा है। उपाध्याय ने कहा है किविषम भौगौलिक परिस्थितियों और विकास में सर्वांगीण विकास की भावना की उपेक्षा तथा जल, जंगल, जमीं व पर्यावरण की रक्षा की भावना से उत्तराखंड राज्य आन्दोलन परवान चढ़ा था, लेकिन आज हम सबकी अदूरदर्शिता के कारण लुंज-पुंज राज्य हमारे सामने है। आज राज्य आन्दोलन की भावना की रक्षा तो दूर की कौड़ी हो गई है। राज्य निवासी भी निराश हैं। अब तो यह भी कहने में गुरेज नहीं कर रहे कि इससे अच्छे तो हम उत्तर प्रदेश में थे। उन्होंने कहा कि राज्य को अस्तित्व में आए दो दशक होने जा रहे हैं, लेकिन 70 विधानसभा वाले इस राज्य में प्रशानिक इकाइयों का बेहतर ढांचा नहीं बन पाया है। पूर्व में चार जिलों को बनाने के शासनादेश भी हुए, लेकिन आज तक अस्तित्व में नहीं आ पाए हैं। शासनादेश पर अमल का यह सही वक्त है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in