कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू
कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू

कांग्रेस सेवादल की इंदिरा तिरंगा यात्रा शुरू

ऋषिकेश, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस सेवादल की साप्ताहिक इंदिरा तिरंगा यात्रा शनिवार को यहां से रवाना हुई। इसका शुभारंभ कांग्रेस कार्यालय से सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में हुआ। महंत विनय सारस्वत ने हरी झंडी दिखाई। रेलवे मार्ग पर स्थित कांग्रेस भवन में यात्रा के शुभारंभ से पूर्व ध्वज वंदन किया गया । यह यात्रा गढ़वाल का दौरा कर कोटद्वार पहुंचेगी। 31 अक्टूबर को इसका समापन होगा। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in