एकात्म मानववाद के संवाहक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: भाटी
एकात्म मानववाद के संवाहक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: भाटी

एकात्म मानववाद के संवाहक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: भाटी

हरिद्वार, 25 सितम्बर (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के संवाहक थे। वह एक कुशल संगठनकर्ता व प्रबल राष्ट्रवादी चिंतक भी थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर समाजसेवा की दिशा में अविस्मरणीय योगदान दिया। यह विचार भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने शिवशक्ति धाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किए। अनिरुद्ध भाटी ने उनकी जीवन के विभिन्न पक्षों को रेखांकित किया।भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि जन संघ के अध्यक्ष के रूप में उनके परिश्रम का ही फल है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हो चुकी है। पार्षद विनित जौली व अनिल वशिष्ठ , शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश की राजनीति से यदि भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा ही उसका सर्वोच्च उपाय है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in