एक छतरी के नीचे किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभः सुबोध उनियाल
एक छतरी के नीचे किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभः सुबोध उनियाल

एक छतरी के नीचे किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभः सुबोध उनियाल

गोपेश्वर, 27 दिसम्बर (हि.स.)। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को कहा है कि एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना से एक छतरी के तले राज्य के कृषकों को सभी योजनाओं लाभ मिलेगा। इससे कृषकों की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने यह बात संस्कृत ग्राम रतूडा में कृषक समूहों से कही। कृषि मंत्री ने रत्नेश्वर स्वायत्त सहकारिता के तत्वावधान में संचालित ओपन पर्वतीय कृषि विद्यालय में भी प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने तीन साल में 100 से अधिक कृषक कल्याण योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एकीकृत आदर्श ग्राम कृषि योजना भी शामिल है। इस योजना में किसान समूह में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी व भेड़-बकरी पालन से जुड़कर अच्छी आजीविका कमा सकते हैं। इसके लिए किसान समूहों को सभी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि संस्कृत ग्राम रतूडा में अगले वर्ष से एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने रतूडा में रत्नेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यकरण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, सचिव उच्च शिक्षा विनोद रतूडी, औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल नौटियाल, भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूडी, ज्येष्ठ प्रमुख हरेन्द्र सिंह, भाजपा ब्लाक उपाध्यक्ष सुमन डिमरी, टीका प्रसाद मैखुरी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in