ऋषिकेश एम्स परिसर में मुख्यमंत्री ने किया हेलीपैड का उद्घाटन
ऋषिकेश एम्स परिसर में मुख्यमंत्री ने किया हेलीपैड का उद्घाटन

ऋषिकेश एम्स परिसर में मुख्यमंत्री ने किया हेलीपैड का उद्घाटन

-पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटना में घायल मरीजों को ऋषिकेश पहुंचाने में सहायक होगी एंबुलेंस सेवाः त्रिवेंद्र ऋषिकेश, 11 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ऋषिकेश) में एयर एंबुलेंस सेवा के लिए नवनिर्मित हेलीपैड का उद्घाटन किया। मंगलवार को एम्स परिसर में आयोजित हेलीपैड उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, एम्स निदेशक प्रो, रविकांत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर महापौर अनीता ममगांंईं ने संयुक्त रूप से दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान मरीजों को उपचार के लिए लाने के लिए एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। एयर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौक पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं होती रहती है। इतना ही नहीं इस कारण कई गंभीर घटनाएं होती है। इस प्रकार की घटनाओं के बाद बड़े अस्पताल में मरीजों को पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन राज्य सरकार ने मनुष्य के जीवन को बचाने के लिए पूरा अथक प्रयास किया है। पिछले दिनों एक ऐसी ही बड़ी घटना हुई, जिसमें 55 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका जीवन बचाना अत्यंत आवश्यक था। ऐसे समय में एयर एंबुलेंस ही एक माध्यम है। उसके माध्यम से जिसके एम्स में मरीजों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक साधन न होने के कारण आईडीपीएल में हम मरीजों को उतार देते थे। अब उन मरीजों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से यहां लाया जाएगा, जिसमें समय भी बचेगा और मरीजों को लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ रहा है, जिसमें डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमने देखा कि मरीजों का उपचार करते हुए कई चिकित्सक भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं ।मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं की सेवाओं की भी काफी सराहना की। इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा दी गई सेवाओं को भी सराहा गया, जिन्होंने आपसी तालमेल मिलाकर लोगों की सेवाएं की हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, नगर निगम महापौर अनीता मंमगाई, राज्य मंत्री करण बोहरा, राजेश जुगलान, गणेश रावत, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, उपनिदेशक प्रशासन अंशुमान गुप्ता, डीम्ड मनोज कुमार गुप्ता, प्रो. यूवी गुप्ता सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in