उत्तराखंड कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाएगी, तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन
उत्तराखंड कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाएगी, तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

उत्तराखंड कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाएगी, तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

देहरादून, 24 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से पदाधिकारियों, उम्मीदवार के साथ ही विधायक व चुने हुए प्रतिनिधि सहित सभी को शामिल होने के लिए निर्देश दिए गए हैं। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी राज्य कांग्रेस को 28 दिसम्बर के आयोजनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी का सोशल मीडिया विभाग एक विशेष अभियान चलाएगा। जिसमें पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य "सेल्फी विद तिरंगा" के तहत शामिल होंगे। साथ ही सेल्फी ले कर सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करेंगे। उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 136वें स्थापना दिवस प्रदेश व जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा आयोजित कर मनाए। साथ ही किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के प्रति पार्टी सद्भावना व समर्थन व्यक्त करें। उन्होंने बताया कि पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार, प्रदेश, जिला महानगर, ब्लॉक के पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में भागीदारी की अपेक्षा की गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in