उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड पर घोटाले का आरोप
उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड पर घोटाले का आरोप

उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड पर घोटाले का आरोप

देहरादून, 31 अक्टूबर(हि.स.)। सामाजिक संस्था महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान डिफेंस कालोनी ने सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध जानकारी को सार्वजनिक कर उत्तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड को कटघरे पर खड़ा किया है। संस्था ने सूची जारी कर बोर्ड की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया है कि प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर अपने परिवार तथा कर्मियों के कई एनजीओ को लाभ पहुंचाया गया। यह जानकारी जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शनिवार को दी। नेगी ने कहा है कि दो-तीन वर्षों के दौरान भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत तथा सचिव दमयंती रावत की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाई गई। नेगी ने कहा कि 70- 80 करोड़ रुपये की साइकिलें, सिलाई मशीन, सोलर लालटेन, टूल किट्स, छाते आदि खरीदे गए। इसमें धांधली की गई। सामान की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इस सामान को मजदूरों ने भी औने-पौने दाम में औरों को बेच दिया। नेगी का आरोप है कि बोर्ड के लिए लाया गया सामान किस वाहन से मंगाया गया, इसकी विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जांच कराने की मांग की है तथा कहा है कि सरकार ने हरक सिंह रावत तथा दमयंती रावत को बोर्ड से हटाकरअच्छा किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in