उत्तरखंड विधानसभाः मानसून सत्र से पहले सभी मंत्रियों और विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट
उत्तरखंड विधानसभाः मानसून सत्र से पहले सभी मंत्रियों और विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट

उत्तरखंड विधानसभाः मानसून सत्र से पहले सभी मंत्रियों और विधायकों का होगा कोरोना टेस्ट

देहरादून, 19 सितम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा के 23 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों और मंत्रियों के कोरोना (आरटीपीसीआर) टेस्ट किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को यहां दी। अग्रवाल ने कहा है कि 21 और 22 सितम्बर को विधायक आवास देहरादून में सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों से अपील की है कि स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी विधायक एवं मंत्री यह टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के टेस्ट देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में उनके आवास पर किए जाएंगे जबकि विधायकों के टेस्ट विधायक आवास देहरादून में करवाए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तय समय सीमा के अंतर्गत टेस्ट करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों, मंत्रियों और अधिकारियों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in