उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गंगा विचार मंच ने देवदार के 100 पौधे लगाए
उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गंगा विचार मंच ने देवदार के 100 पौधे लगाए

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गंगा विचार मंच ने देवदार के 100 पौधे लगाए

- प्रधानमंत्री के दीर्घायु के लिए गंगा तट पर किया पौध रोपण उत्तरकाशी 17 ,सितम्बर ( हि.स.) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के शुभअवसर पर गंगा विचार मंच उत्तराखंड व बीजेपी डुंडा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नाकुरी में मां गंगा के तट पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ जीवन की कामना की शपथ ली। मां गंगा से प्रार्थना कर प्रधानमंत्री के लंबे जीवन की कामना की। इस दौरान नाकुरी शिव मंदिर प्रांगण में देवदार के 100 पौधों का वृक्षारोपण कर ऐतिहासिक नाकुरी घाट पर गंगा नदी घाटी पर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ गंगा नदी में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानगणो के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश मे 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक बीजेपी कार्यकर्ताओं व बीजेपी संगठन की तरफ से 'सेवा सप्ताह' मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर सेवा, स्वच्छता व वृक्षारोपण के कार्यक्रमों के तहत आज नाकुरी शिव मंदिर में देव बृक्ष देवदार के 100 पौधों का वृक्षारोपण किया। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मौके पर कहा कि हर एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे लोकप्रिय व सबसे शक्तिशाली नेता यशस्वी नरेन्द्र मोदी ने दुनियाँ में देश का गौरव बढ़ाया है। डुंडा मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट व ब्रह्मखाल मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल गंगा विचार मंच के जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नॉटियाल व जिला कार्यालय मंत्री मनबीर विघाना प्रताप राणा जिला मंत्री, सोभन लाल प्रजापति, रमेश रमोला, हेमराज निझोन, माँगली के प्रधान व शमसेर बिष्ट, विक्रम पंवार मंडल महामंत्री, राजेस भट्ट, जगमोहन सिंह, राजेन्द्र पंवार, महावीर बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, बरसाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशाराम जुयाल , कैलाश नॉटियाल,, उषा बिष्ट, शैलेन्द्र बिष्ट, किशन सिंह राणा, अनमोल बिष्ट,आशीष जुयाल, बिट्टोरानी, सुमन देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in