उत्तरकाशी की कलेक्ट्रेट कॉलोनी में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले
उत्तरकाशी की कलेक्ट्रेट कॉलोनी में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

उत्तरकाशी की कलेक्ट्रेट कॉलोनी में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

उत्तरकाशी, 30 अगस्त ( हि.स.)। उत्तरकाशी में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट से सटी कलेक्ट्रेट आवासीय कालानी में 10 लोगों के कोराना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिले में लगभग 792 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। इसमें 595 ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस समय 195 कोरोना केस एक्टिव हैं। कुल 22052 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें 15552 की रिपोर्ट निगेटिव व 782 की पॉजिटिव आई है। 4024 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंंजीव सेमवाल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in