इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया पार्षद पुष्पा शर्मा का स्वागत
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया पार्षद पुष्पा शर्मा का स्वागत

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया पार्षद पुष्पा शर्मा का स्वागत

हरिद्वार, 08 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य सरकार द्वारा पुष्पा शर्मा को पार्षद नामित किये जाने पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन नरेश जैनर ने आईएयू की टीम के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्पा शर्मा से इंडस्ट्रीयल एरिया के वर्षों पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा कराने का आग्रह किया। पुष्पा शर्मा का स्वागत करते हुए चेयरमैन नरेश जैनर ने कहा कि पुष्पा शर्मा को पार्षद नामित कर सरकार ने उचित निर्णय किया है। पुष्पा शर्मा के पार्षद नामित होने से औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करन में मदद मिलेगी। समस्याओं से अवगत कराते हुए जैनर ने कहा कि क्षेत्र की तमाम सड़कों की हालत खराब है। चौड़ीकरण के नाम पर सड़कों को दोनों ओर से खोद कर छोड़ दिया गया है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। साफ सफाई की स्थिति भी बेहद खराब है। लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई है। स्ट्रीट लाईट नहीं होने के चलते अंधेरा छाया रहता है। पार्षद पुष्पा शर्मा ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। पुष्पा शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी ही महिलाओं को उचित सम्मान दिलाने में निर्णायक भूमिका निभा रही है। महिला सशक्तिकरण को लेकर मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रयासों के साथ साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वैद्य एमआर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in