आईएमए से संबद्ध डॉक्टर्स हड़ताल पर
आईएमए से संबद्ध डॉक्टर्स हड़ताल पर

आईएमए से संबद्ध डॉक्टर्स हड़ताल पर

ऋषिकेश, 11 दिसम्बर (हि.स.)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से संबद्ध शहर के डॉक्टर्स शुक्रवार सुबह छह बजे से हड़ताल पर चले गए। आईएमए ने राज्य सरकार के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को ऑपरेशन करने की अनुमति दिए जाने के विरोध में सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निजी अस्पताल बंद रखने का आह्वान किया था। आईएमए ऋषिकेश अध्यक्ष हरिओम प्रसाद ने दावा किया है कि शहर के तमाम करीब 20 प्राइवेट अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सर्विस बंद हैं। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in