आंदोलन: चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने किया सरकार का पिंडदान
आंदोलन: चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने किया सरकार का पिंडदान

आंदोलन: चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने किया सरकार का पिंडदान

उत्तरकाशी, 05 सितम्बर (हि.स.)। दो माह से देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ आंदोलनरत चारधाम तीर्थ पुरोहितों ने शनिवार को प्रदेश सरकार का पिंडदान कर गुस्सा जताया। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री, सरस्वती और मंदाकिनी के नदी के तट पर प्रदेश सरकार का पिंडदान किया। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि् जब से देवस्थानम बोर्ड का गठन हुआ है तब से तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों के हक-हकूक के साथ खिलवाड़ हो रहा है। तीर्थ पुरेाहितों की मांग है कि पूर्व की भांति गंगतोत्री- यमुनोत्री, बदरी-केदार मंदिर समिति को संचालित करते हुये देवस्थानम् बोर्ड को भंग किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंंजीव सेमवाल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in