अरविंद श्रीवास्तव ने हिन्दू युवतियों को शस्त्र लाइसेंस में छूट देने की मांग की
अरविंद श्रीवास्तव ने हिन्दू युवतियों को शस्त्र लाइसेंस में छूट देने की मांग की

अरविंद श्रीवास्तव ने हिन्दू युवतियों को शस्त्र लाइसेंस में छूट देने की मांग की

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र हरिद्वार, 29 अक्टूबर (हि.स.)। हिंदू युवतियों को लव जिहाद के जाल में फंसाकर उनके साथ बलात्कार व उनके हत्या के प्रकरण दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जिस कारण देश की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं दूसरे धर्म की युवतियां अधिकतर नकाब में रहने के कारण उनके साथ ऐसी घटनाएं घटित नहीं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं में अधिकतर एक समाज विशेष के व्यक्ति ही अपराधी पाए जाते हैं। इस कारण एड़ अरविंद श्रीवास्तव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हिन्दू युवतियों को शस्त्र लाईसेंस में छूट देने की मांग की है। पत्र में श्रीवास्तव ने कहाकि हरियाणा के बल्लभगढ़ की घटना ने देश के वातावरण को हिलाकर रख दिया है। इससे पहले ऐसी एक घटना हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने का मामला भी आया था। गाजियाबाद की एक अन्य घटना में भी महिला के प्रेमी द्वारा महिला व उसकी पुत्री के हत्या कर उनका शव घर में ही दफना दिया था। इस सभी घटनाओं को एक समुदाय विशेष के लोगों ने अंजाम दिया था। आए दिन देश के हर राज्य, जिले, कस्बे से ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से हिंदू युवतियों में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। जबकि शस्त्र बिना अनुज्ञप्ति के रखना देश में गंभीर प्रकृति का अपराध माना जाता है। इसके विपरीत अनुज्ञप्ति प्रक्रिया इतनी जटिल है जो कि प्रत्येक व्यक्ति को इसे प्राप्त करना संभव नहीं हैं। वर्तमान सरकार द्वारा बेटियों के प्रोत्साहन व उनके सशक्तिकरण हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक सराहनीय पहल है। बेटियों के सशक्तिकरण एवं उनके अंदर सुरक्षा की भावना लाने के लिए उनको शस्त्र अनुज्ञप्ति से छूट प्रदान कर उनको शस्त्र रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिससे युवतियां अपनी सुरक्षा स्वंय कर सकें। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in