अखिल भारतीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिल्ली के नकुल व आंध्र के चेतन रहे प्रथम
अखिल भारतीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिल्ली के नकुल व आंध्र के चेतन रहे प्रथम

अखिल भारतीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दिल्ली के नकुल व आंध्र के चेतन रहे प्रथम

नैनीताल, 19 अगस्त (हि.स.)। फोटोग्राफर्स ऑफ उत्तराखंड के द्वारा ‘विश्व फोटोग्राफी दिवस’ के अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये हैं। प्रतियोगिता में नेचर वर्ग में आंध्र प्रदेश के चेतन राव माने और ओपन वर्ग में दिल्ली के नकुल शर्मा विजेता रहे। आयोजक संस्था के सचिव कौशल कुमार ने बताया कि पहली बार राज्य में व्यापक स्तर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता में बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के छायाकारों की एक हजार से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। नेचर और ओपन दो वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में पांच और तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिये गये हैं। पुरस्कारों के निर्धारण के लिए देश के नामचीन छायाकारों-उत्तराखंड के पद्मश्री अनूप साह व थ्रीश कपूर, यूपी के अनिल रिसाल सिंह, झारखंड के मुकेश श्रीवास्तव, चंडीगढ़ के गुरदीप धीमान और दिल्ली के भूपेश लिटिल शामिल रहे। कौशन ने बताया कि ओपन वर्ग में प्रथम पुरस्कार दिल्ली के नकुल शर्मा, द्वितीय पश्चिम बंगाल के शांतनु बोस व तृतीय पुरस्कार निहाल कुमार व ऑनरेबल मेंशन पुरस्कार त्रिकांश शर्मा, किशोर दास, मोहम्मद आसिफ, सुवजीत मुकर्जी व विजय रावले को दिया गया। नेचर वर्ग में प्रथम पुरस्कार आंध्र प्रदेश के चेतन राव माने को, द्वितीय पुरस्कार अनघा मोहन को, तृतीय पुरस्कार शशिधर स्वामी को तथा रूपक डे, एच सतीश, विजय रावले, अर्जुन हारिथ, अशोक सीकरी, कृष्णा भाट व रंगनाथ सी को ऑनरेबल मेंशन पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अलावा त्रिकांश शर्मा को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी और अर्जुन हारिथ व शिवाशीष साहा के चित्रों को चेयरमेन्स च्वाइस पुरस्कार दिया गया। संस्था के अध्यक्ष छायाकार प्रदीप पांडे ने बताया कि भविष्य में प्रतियोगिता में और अधिक विषयों को सम्मिलित किया जायेगा। कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ‘मोहन’ ने बताया कि देश की स्थितियां सामान्य होने पर संस्था फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित करेगी। आयोजन को संपन्न करने में नैनीताल के वरिष्ठ छायाकार अमरनाथ सिंह व अहद तनवीर, कर्णप्रयाग के नीरज पांगती, अल्मोड़ा के चेतन कपूर व कमल खावर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in