अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में जैव विविधता संरक्षण को बताया आज की जरूरत
अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में जैव विविधता संरक्षण को बताया आज की जरूरत

अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में जैव विविधता संरक्षण को बताया आज की जरूरत

कोटद्वार, 30 जुलाई (हि.स.)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को 'सतत विकास के लिए पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण' विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें देश-विदेश के विषय विशेषज्ञों ने अपने विचारों से जैव विविधता संरक्षण को आज की जरूरत बताया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का स्वागत करके किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने अपने स्वागत संदेश में कहा कि जैव विविधता संरक्षण का सतत विकास आज की मांग है। ताकि वर्तमान की आवश्यकताओं की पूर्ति होने के साथ आने वाली पीढ़ियां भी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जैव विविधता के क्षेत्र में हमारा राज्य मॉडल प्रदेश है। चिपको आंदोलन में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही साथ देवभूमि होने के नाते पर्यावरण से हम सभी का निकट का संबंध है। उन्होंने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में फोर जी सेवाओं को शीघ्र लागू करने के संबंध में भी बताया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने भी ऊर्जा के गैर परम्परागत स्रोतों को अपनाने और पर्यावरण बचाने पर विशेष बल दिया। डॉ. बीएस बिष्ट ने कहा कि जहां प्राण है वहां परमात्मा मौजूद है, इसलिए हमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। डॉ. साकेत बडोला ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की प्रासंगिकता के बारे में बताया कि बाघ संरक्षण वर्तमान में ज्वलंत मुद्दा है। डॉ. एमएसएम रावत ने भी जैव विविधता संरक्षण की जरूरत से अवगत कराया। डॉ. राकेश भूटानी ने जल संरक्षण और उसके महत्व को विस्तार से बताया। डॉ. एरोल करकन ने यूरोपीय देशों की जैव विविधता से मिली सीख के बारे में चर्चा की। प्रो. कॉमला संदा ने रासायनिक कीटनाशकों और उनके दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी। इसी क्रम में डॉ. लेंकोंडिया कोलानी, डॉ. आरके गुप्ता और अन्य बुद्धिजीवियों ने अपने विचारों को रखा। अंत में वेबिनार की संयोजक डॉ. स्मिता बडोला ने धन्यवाद ज्ञापन में सभी प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in