सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
हरिद्वार, 07 जुलाई (हि.स.)। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में व शहर महासचिव शिवम गिरी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने शहर की खस्ताहाल सड़कों व जगह-जगह खुदे गड्ढों पर आक्रोश व्यक्त करते प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करने व गड्ढों को भरवाने की मांग की है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। गड्ढों की वजह रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार की कुम्भकर्णी नींद सो रही है और शहरवासी परेशानी उठाने को मजबूर हैं। शिवम उपाध्याय व चरण सिंह ने कहा कि हरिद्वार में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। अनियोजित तरीके से चल रही खुदाई से शहरवासी, व्यापारी व यात्री सभी परेशान हैं। कोरोना ने कारण व्यापार पहले ही ठप है। शहर महासचिव शिवम गिरी व राजेश रौथाण ने कहा कि 18 वर्ष पूर्व हरिद्वार जहां था, आज भी शहर वहीं का वहीं हैं। तीर्थनगरी के विकास को लेकर रोजाना हो रही हाईप्रोफाइल मीटिंगों के बावजूद जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और शहरी विकास मंत्री को चेताते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो युवक कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में नितिन यादव, आकाश भाटी, पंकज चौबे, नितिन शर्मा, गौरव शर्मा, वेदान्त उपाध्याय, करन सिंह राणा, सन्नी मल्होत्रा, प्रशांत शर्मा, कृष्णा ठाकुर, ऋषभ लाला, संजय दुबे, जतिन बब्बर, विशाल चौधरी, श्यामू भट्ट आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in