युवा कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
युवा कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

युवा कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

देहरादून, 02 अगस्त (हि.स.)। युवा कांग्रेस ने राज्य में पत्रकारों के उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर आज कांग्रेस मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। युवा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि पत्रकारों का उत्पीड़न बंद नही हुआ ताे युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। रविवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पत्रकारों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार पत्रकारों के साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा सरकार यह नीति रही है कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाये तो उसकी आवाज को दबा दिया जाये। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ने पत्रकार राजेश शर्मा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उन्हें पुलिस थाने बुलवा कर दिन में उनको गिरफ्तार कर सकता था। लेकिन पुलिस ने चुपचाप रात के अंधेरे उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस कार्यवाही कर रही है। पत्रकार लगातार सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन के साथ काेरोना संकटकाल में सरकार के कथित घोटालों को बार-बार उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है और प्रदेश की भाजपा सरकार को चेतावनी देती है कि अगर समय रहते सरकार ने पत्रकारों के दमन को नहीं रोका तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश की भाजपा सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश महासचिव संदीप, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय रतूड़ी, प्रदेश संयोजक राहुल प्रताप सिंह, जिला महासचिव आशीष सक्सेना, जिला प्रवक्ता अमनदीप सिंह बत्रा, जिला प्रवक्ता अविनाश त्रिपाठी, जिला महासचिव कांग्रेस रॉबिन पवार और सूरज आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in