youth-congress-immerses-ashes-of-500-dead-in-delhi-in-ganga
youth-congress-immerses-ashes-of-500-dead-in-delhi-in-ganga

युवा कांग्रेस ने दिल्ली के 500 मृतकों की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

हरिद्वार, 11 जून (हि.स.)। कोरोना काल में जान गंवा चुके ऐसे लोग जिनका न तो मरने के बाद सही से अंतिम संस्कार किया गया और न ही गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया गया। इन लावारिस कोरोना मृतकों की आत्मा की शांति के लिए युवा कांग्रेस आगे आई है। आज हरकी पैड़ी में दिल्ली से लाई गईं 500 कोरोना मृतकों की अस्थियां को पूरे विधि-विधान से गंगा में विसर्जित किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। कार्यकर्ताओं ने इन मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी गौरव कौशिक ने कहा कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास भद्रावती वेंकट के नेतृत्व में दिल्ली से यह अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in