अब यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने भी किया चारधाम यात्रा का विरोध
अब यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने भी किया चारधाम यात्रा का विरोध

अब यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने भी किया चारधाम यात्रा का विरोध

उत्तरकाशी,12 जून (हि.स.)। देवास्थानम बोर्ड के चारधाम यात्रा को शुरू करने का चारों धामों के पुरोहित विरोध कर रहे है। गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने भी चारधाम यात्रा को शुरू करने का विरोध किया है। शुक्रवार काे पुरोहितों ने एसडीएम के माध्यम से एक पत्र शासन को भेज कर अपनी मंशा व्यक्त की है। यमुनोत्री धाम के पुरोहितों का कहना है कि जब तक प्रदेश और जनपद कोरोना मुक्त नहीं हो जाता, तब तक किसी भी स्तर पर यात्रा को शुरू नहीं की जानी चाहिए। बता दें, अनलॉक वन में प्रदेश सरकार और देवास्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा को स्थानीय स्तर पर शुरू करने के आदेश दिये थे, लेकिन पुरोहित समाज चारधाम यात्रा शुरू करने का विरोध कर रहे हैं। यमुनोत्री धाम के पुरोहितों का कहना है कि सरकार चारधाम यात्रा शुरू करना चाहती है, लेकिन अभी जनपद कोरोना मुक्त नहीं हो पाया है। इससे लोगों के मन मे भय की स्थिति बनी हुई है। इसलिए जब तक कोरोना समाप्त नहीं हो जाता, तब तक यात्रा पर विचार न किया जाय। इस संबंध में यमुनोत्री धाम मंदिर समिति और पुरोहित समाज ने एसडीएम बड़कोट से मुलाकात कर शासन को एक पत्र भेजा, जिसमें कहा है गया है कि कोरोना काल समाप्त होने के बाद ही चारधाम यात्रा पर विचार किया जाए। साथ ही देवास्थानम बोर्ड के फैसले पर कहा कि अभी मंदिरों को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद ही बोर्ड पर विचार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in