yamuna-ji39s-bhog-idol-seated-in-yamunotri
yamuna-ji39s-bhog-idol-seated-in-yamunotri

यमुनोत्री में विराजमान हुई यमुना जी की भोग मूर्ति

उत्तरकाशी, 14 मई (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध त्रिमूर्ति धाम के कपाट शुक्रवार 12:15 बजे खोल दिए गए। इस दौरान एक भी श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। मां यमुना की डोली शुक्रवार प्रातः शीतकालीन प्रवास खरसाली अपने भाई शनिवार महाराज के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां यमुना की डोली यमुनोत्री पहुंचने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां यमुना की पूजा -अर्चना करने के बाद यमुना जी की भोग मूर्ति 12:15 पर अभिजीत मुहूर्त के अनुसार यमुनोत्री मन्दिर के गर्व गृह में स्थापित कर दिया । यहां अगले 6 महीने तक मां यमुना की पूजा -अर्चना विधिवत चलती रहेगी। इस वर्ष भी वैश्विक कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालु मां यमुना के तीर्थ उद्घाटन के मौके पर श्रद्धालु उपस्थित नहीं हो सके। प्रशासन द्वारा मात्र 25 लोगों को ही परमिशन दी गई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित सहित उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर सिंह चौहान उपस्थित रहे है। इधर मां गंगा की डोली भी अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा से गंगोत्री के लिए रवाना हो गई है । मां गंगा की भोग मूर्ति आज रात्रि भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में प्रवास करेगी। कोविड के फैलते संक्रमण को देखते हुए दोनों धामों में 25-25 तीर्थ पुरोहित ही जलसे में शामिल हुये। हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in