अभी से चुनाव तैयारी में जुटें कार्यकर्ताःप्रीतम सिंह

workers-should-start-preparing-for-the-election-from-now-pritam-singh
workers-should-start-preparing-for-the-election-from-now-pritam-singh

देहरादून 21 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों को को घर-घर अभियान के तौर पर बताएं। रविवार को धर्मपुर विधानसभा कार्यकर्ता बैठक क्लेमेन्टाउन वार्ड में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रीतम सिंह ने मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियां सुनिश्चित करें कि उनके बूथ, ब्लाक तथा अनुशांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी तत्काल बनाई जाएं। कांग्रेस कार्यालयों में पार्टी का ध्वज आवश्यक रूप से फहराया जाए। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल महेन्द्र आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in